फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sun and humidity tormented during the day

Pratapgarh News: दिन में धूप संग उमस ने सताया, शाम को फुहारों ने दी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Sun and humidity tormented during the day
शुक्रवार को सूरज आग का गोला बना तो तापमान 35 से छलांग लगाकर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पूरे दिन चटख धूप और उमस ने लोगों को बेहाल किया। हालांकि, बीच-बीच में बादल आए तो धूप-छांव के बीच उमस हावी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। देर शाम अचानक बदले मौसम में पड़ी फुहारों ने लोगों को कुछ राहत दी। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी पारा लुढ़कता है तो कभी चढ़ता है लेकिन, गर्मी से पूरी तरह राहत फिर भी नहीं मिल पा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री तक आ गया। शुक्रवार को गर्मी फिर असहनीय हो गई।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही धूप शरीर के खुले हिस्से में चुभने लगी थी। चटख धूप में एक मिनट भी खड़े होना मुश्किल हो रहा था। साथ ही उमस हावी हुई तो पसीना शरीर निचोड़ने लगा। घरों, दफ्तरों और अस्पतालों में लोगों का हाल खराब रहा। अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम अचानक डेरा जमाने वाले बादलों ने कुछ रहम किया। करीब आधे घंटे हुई बारिश ने गर्मी से फौरी राहत दिलाई।
शुआट्स के मौसम विज्ञानी डॉ. प्रवीन चरन के मुताबिक चक्रवाती हवाएं प्रभावी हैं। अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद के दो दिन मामूली बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। देर शाम हुई बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है। जिन किसानों ने अभी धान की बेहन की रोपाई नहीं की है, वह करा लें। यह मौसम इसके लिए अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed