फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सूरज की ‘आग’ पर भारी पड़ा फॉग

सूरज की ‘आग’ पर भारी पड़ा फॉग

Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 04 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
सूरज की ‘आग’ पर भारी पड़ा फॉग
other
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हांड़ कंपाने वाली ठंड अब दूर नहीं है। दो-तीन दिन के भीतर गलन शुरू हो जाएगी। शनिवार को दिन भर कोहरे के साथ ही ठंड का असर रहा। पुरवइया के गठजोड़ से कोहरे ने सूरज की आग को भी ढक लिया। लगातार दूसरे दिन आसमान में धुंध की चादर तनी रही। दिनभर धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर चली पछुआ हवा गलन बढ़ने का संकेत देती रही। रात से ही मौसम में हल्की गलन महसूस की गई। मौसम विभाग मान रहा है कि पछुआ लगातार चली तो गलन तेज हो सकती है। दो-तीन दिन में यह स्थिति बनने की प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


अभी तक अहसास करा रही ठंड जल्द ही पूरे जिले को कंपाएगी। धीरे-धीरे हवाओं का मिजाज भी बदल रहा है। पारा लुढ़कना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के रिकार्ड ऐसे ही संकेत देते हैं। कहना है कि शनिवार को अधिकतम 20.4 व न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। पछुआ हवा की रफ्तार तेज हुई। उस हवा पर सवार हो कर कोहरा जिले में पहुंच गया। कई दिनों से कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार जहां थम रही है। वहीं कुहासे के चादर से जिला ढक गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह 10 बजे तक कुहरा बना रहा। करीब 11 बचे सूर्य देव ने आंख खोली मगर उसका असर नहीं रहा। हवा और कुहरे के आगे धूप की एक न चली। दिख रही हल्की धूप बदन को अहसास नहीं हुई। कई दिनों से पड़ रहे कोहरे के कारण दृश्यता कम थी लेकिन शुक्रवार की रात यह बढ़ी नजर आई। मौसम विभाग बताता है कि रुक-रुक कर पछुआ भी चली। पछुआ हवा के कारण उस मौसम में हल्की गलन बरकरार रही। यदि पछुआ लगातार चली तो कुहरा और गहरा होने के साथ गलन के बढ़ने का अनुमान है। जानकार कहते हैं कि यह स्थिति दो-तीन दिन में बनने के प्रबल आसार हैं। सनई अनुसंधान केन्द्र के मौसम विभाग में तैनात देशराज मीना ने कहा कि रिकार्ड के मुताबिक पारा धीरे-धीरे लुढ़कना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहरे में बरतें सावधानी
0 कोहरे में बड़ी गाड़ी चलाते समय दोनों लाइट जलाएं
0 बाइक हो तो इंटिकेटर संग लाइट को जलाए रखें
0 वाहन के पीछे चमकने वाला रेडियम लगवा लें
0 यदि संभाव हो तो आगे भी रेडियम लगवा कर चलें
0 तेज रफ्तार गाड़ी चलाने से बचें,चौराहों पर सतर्क रहें
0 स्कूली वाहन में आगे, पीछे रेडियम जरूर लगवाएं
0 गाड़ी चलाते समय हार्न बजने वाले हार्न पर गौर करें
0 रोड पर गाड़ी लगाएं तो इंडिकेटर व लाइट जलने दें
0 कोशिश करें कि गाड़ी सड़क की पटरी से दूर लगाएं

सेहत के लिए भारी पड़ेगी लापरवाही
जिला अस्पताल के फिजीशियन पीएस मिश्र व बाल रोग विशेषज्ञ अनिल गुप्ता गलन भरी ठंडी व कुहरे से बचाव का उपाय सुझा रहे हैं। कहते हैं कि रविवार का मौसम देखते हुए लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। बच्चे हों या फिर युवा और अधेड़ बुजुर्ग सभी मजबूत ऊनी कपड़ा पहनें। यात्रा करते समय कान, हाथ व पांव को अच्छी तरह ढके रहें। बाइक चलाएं तो कपड़े के नीचे सीने व पेट पर एक अखबार लगा लें। ताकि हवा सीधे सीने व पेट से न टकराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed