फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   suicide in lalganj kotwali area

रिटायर्ड दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
suicide in lalganj kotwali area
अात्‍महत्‍या
रिटायर्ड पीएसी के दरोगा ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। इलाज के लिए इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। परिजनों के मुताबिक छोटे बेटे के आत्महत्या करने के बाद से उसकी हालत ठीक नहीं रहती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



लालगंज कोतवाली के पूरे ब्रम्हचारी मजरा डांडी निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय (74) पीएसी से रिटायर होने के बाद घर पर रहते थे। सोमवार की सुबह करीब पंाच बजे वह सोकर उठे और कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर कमरे में गिर गए। गंभीर हालत में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल भागे। यहां हालत नाजुक देख उन्हें इलाहाबाद के स्वरूपरानी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। उसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोली मारने के लिए प्रयुक्त किया गया तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि मृत रिटायर्ड दरोगा के छोटे पुत्र भूपेंद्र पांडेय ने करीब डेढ़ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से लक्ष्मीकांत की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। आए दिन वह बेटे को याद कर रोते-बिलखते रहते थे। आशंका है कि इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने खुद को गोली से उड़ा लिया। प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय ने बताया कि शव पीएम के लिए भेजा गया है। परिजन घटना की वजह मानसिक हालत खराब होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed