फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Subhash and Priyanka won the race competition

Pratapgarh News: दौड़ प्रतियोगिता में सुभाष और प्रियंका ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Subhash and Priyanka won the race competition
स्वतंत्रता दिवस पर स्टेडियम में शुक्रवार को खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता हुई। पुरुष वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में सुभाष वर्मा विजेता रहे। दूसरे पर रणजीत सिंह व तीसरे पर अशोक वर्मा रहे। वहीं, महिला वर्ग की तीन किमी दौड़ में प्रियंका वर्मा ने बाजी मारी। रिया सरोज दूसरे व सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के बाद डॉ. शमीम ने ध्वजारोहण किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के दौरान रंजीत यादव, आदित्य शुक्ला, शोभनाथ यादव, सचिन शुक्ला, बुद्ध प्रकाश, आशुतोष सिंह, निखिल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में अमेठी के इंद्रजीत रहे अव्वल
मानधाता विकासखंड के भदोही ग्रामसभा में 3000 मीटर दौड़ में अमेठी के इंद्रजीत पहले, प्रयागराज के नीरज कुमार दूसरे, हैंसी के अक्षय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को 5100, 2100 और 1100 का नकद पुरस्कार व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। निर्णायक देवेंद्र कुमार ओझा रहे। इस दौरान विवेक सिंह, भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, विजय प्रताप सिंह व रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed