फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   students will not face the problem of electricity

बोर्ड परीक्षार्थियों को सहूलियत: रात में अब नहीं गुल होगी बिजली

Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 17 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। पढ़ाई के दौरान रात में अब उन्हें विद्युत कटौती के चलते परेशान नहीं होना पड़ेगा। रात में हो रही कटौती का ऊर्जा मंत्री ने संज्ञान लिया है। अब रात मेें बिजली कटौती नहीं होगी। शाम छह बजे से सुबह 6 बजे तक बिजली की आपूर्ति होगी। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में सभी अधिशाषी अभियंताओं को निर्देशित किया है।  
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से चल रही है। हाईस्कूल व इंटर में यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 1 लाख 35 हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। परीक्षा 2 मार्च तक होगी। परीक्षा में सफल होने के लिए बच्चे जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। लेकिन उनकी पढ़ाई में विद्युत कटौती बाधक बन रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह समस्या परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। रात में जब पढ़ाई का समय होता है तो बिजली गुल हो जाती है। कभी रात 9 बजे बिजली गुल होती है, कभी ढाई बजे तो कभी तीन बजे बिजली के दर्शन होते हैं। परीक्षार्थी लैंप व लालटेन के सहारे पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। परीक्षार्थियों की इस समस्या को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने संज्ञान में लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र भेजकर रात्रि कटौती पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया है। कहा है कि शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक निर्बाध आपूर्ति की जाए। ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्ककत न हो। उन्होंने बोर्ड परीक्षा तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश दिया है। अब इसे लेकर विद्युत विभाग भी सतर्क हो गया है। अधिकारियों ने सभी अवर अभियंताओं को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा तक रात्रि कटौती न करने को लेकर निर्देशित किया गया है। इसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed