फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students kept staring at the screen for 17 minutes

Pratapgarh News: 17 मिनट तक स्क्रीन को अपलक निहारते रहे छात्र

Wed, 23 Aug 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Students kept staring at the screen for 17 minutes
चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद
जीआईसी में छात्रों संग डीआईओएस, शिक्षकों ने देखी चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 के तहत बुधवार की शाम चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग का नजारा कैद करने के लिए छात्रों संग सभी बेताब दिखे। शाम को 5.47 बजते ही उनकी नजरें स्क्रीन पर टिक गईं। तीन-चार सेकेंड के अंतराल पर प्रारंभ हुए नजारे को सभी अपलक निहारते रहे। 6.04 बजे तक लोगों की नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं, कामयाबी का नजारा देखते ही सभी खुशी से झूम उठे।




चंद्रयान-3 के चांद को छूने के ऐतिहासिक पल को देखने के लिए शैक्षिक संस्थाओं में जहां सीधा प्रसारण किया गया, वहीं शहर के लोग इस दृश्य का साक्षी बनने के लिए उत्साहित दिखे। शाम को 5.47 बजे से प्रारंभ हुआ नजारा 6.04 बजे तक चलता रहा। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जीआईसी के कंप्यूटर कक्ष में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में छात्रों ने सीधा प्रसारण देखा। साथ ही जीजीआईसी, मालती इंटर कॉलेज, प्रभात एकेडमी, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, रामराज इंटर कॉलेज पट्टी में सीधा प्रसारण दिखाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। जीआईसी में मौजूद डीआईओएस सरदार सिंह ने छात्रों संग खुशियां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





क्या बोले छात्र----------------

0 चंद्रमा पर लैंडर के स्थापित होने का दृश्य बेहद उत्साहवर्धक घटनाक्रम था। मैने ऐसा दृश्य पहली बार देखा है।
मो.अम्मार


0 यह एक ऐतिहासिक क्षण था, इसरो के वैज्ञानिक धन्यवाद के पात्र हैं, जो तीन लाख किमी की दूरी पर स्थित चंद्रमा पर लैंडर को जमीन से संचालित कर रहे थे।

अभय सिंह


0 मैंने अपने जीवन का अद्भुत नजारा देखा, चंद्रमा में स्थापित होने वाले लैंडर को स्थापित करने में इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत को धन्यवाद देता हूं।
अजय विश्वकर्मा



0 ऑनलाइन प्रसारण होने से हम लोग भी चंद्रयान-3 के साक्षी बने। सरकार की यह पहल बहुत अच्छी थी, पहली बार स्कूली बच्चों ने इस तरह का नजारा देखा।
सृजन विश्वकर्मा


------------
चंद्रयान की सफलता पर शहर में निकला जुलूस
चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक साफ्ट लैंडिंग होने से खुश भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में निकले जुलूस में कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चौक से आंबेडकर चौराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

चंद्रयान थ्री के सफल लैंडिंग पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार करते भाजयुमो कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed