फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students honored at the Pratibha Sammelan Awards

प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुए छात्र-छात्राएं   

Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students honored at the Pratibha Sammelan Awards
प्रतिभा सम्मान समारोह - फोटो : प्रतापगढ़
 पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापगढ़ में बुधवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।  
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंत्री मोती सिंह ने कहा कि वह भी इसी महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण किए थे। महाविद्यालय द्वारा गरीब छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा और छात्रवृत्ति दिए जाने की उन्होंने सराहना की। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के प्रति गहरा दुख जताते हुए हमलावरों से बदला लिए जाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के साथ कालेज प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री बृजेश शर्मा, प्राचार्य ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। 2018 में सर्वोच्च अंक पाले वाले बीएससी भाग तीन की अंशु त्रिपाठी, बीए भाग तीन की सेजल प्रभा, बीए भाग एक शिखा श्रीवास्तव, एमएससी पूर्वाद्ध रसायन विज्ञान श्रेया श्रीवास्तव, एमएससी उत्तराद्र्ध की साक्षी श्रीवास्तव को मेडल, प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, शिवम गुप्ता ने किया। प्रबंधक अनिल प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, आतंकवाद मंचन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर डॉ. उपेंद्र सिंह, रेनू सिंह, अजीत सिंह,डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. भूपाल सिंह, डॉ. राजीव सिंह, रामराज, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, नम्रता तिवारी, अमृता सिंह, दीपिका कुशवाहा, समाज शेखर, अजय क्रांतिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed