फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students cheated in the name of DPharma

Pratapgarh News: डीफार्मा कोर्स के नाम पर ठगे छात्र पहुंचे थाने, प्रबंधक के खिलाफ तहरीर

Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Students cheated in the name of DPharma
बीफार्मा, डीफार्मा कोर्स के नाम पर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने खुद को फार्मेसी कॉलेज का प्रबंधक बताकर छात्रों का दाखिला कर लिया। चार साल बीत जाने के बाद भी जब छात्रों को प्रमाण पत्र नहीं दिया गया तो वह रविवार को थाने पहुंचे और आरोपी प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रबंधक ने छात्रों के आरोप के बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाने पहुंचे इलाके के छात्र अनिल, सुनील, दीपक, अभिषेक, नीलेश ने आरोप लगाया है कि रुकैयापुर के रहने वाले आशीष कुमार यादव ने कई छात्रों से डीफार्मा और बीफार्मा में दाखिले के लिए फीस जमा कराई। उसने बताया कि प्रयागराज के शांतिपुरम में गेटवे ऑफ फार्मेसी पैरामेडिकल कॉलेज में सभी का प्रवेश कराया गया है। उसी में सभी की क्लास चलेगी। लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी न तो कभी छात्रों की क्लास चली और न ही उन्हें कोर्स का प्रमाण पत्र दिया गया। उन्होंने प्रबंधक आशीष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में आशीष यादव का कहना है कि छात्रों का आरोप बेबुनियाद है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र भदौरिया का कहना है कि छात्रों ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed