फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Students are not reaching to take admission, difficulties will increase later

Pratapgarh News: प्रवेश लेने नहीं पहुंच रहे हैं विद्यार्थी, बाद में बढ़ेंगी मुश्किलें

Fri, 14 Jul 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 14 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students are not reaching to take admission, difficulties will increase later
जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पांच अगस्त के बाद पंजीकरण नहीं होंगे। वर्ष 2024 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इसके बावजूद गांवों के कॉलेजों का आलम यह है कि छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने में अभी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, ऐसे में बाद में परीक्षार्थियों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन






यूपी बोर्ड ने निर्देश दिया है कि कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पांच अगस्त तक ही प्रवेश लिया जाएगा। कक्षा दस और 12 में परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तारीख पांच अगस्त निर्धारित कर दी गई है। विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की आखिरी तारीख दस अगस्त है। यूपी बोर्ड के अधिकांश कॉलेज ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। गांव के बच्चे इन दिनों परिजनों के साथ धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। वह स्कूलों में दाखिला नहीं ले रहे हैं। ऐसे में पांच अगस्त की तिथि बीतने के बाद कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दाखिला लेना मुश्किल होगा। बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने जिले के इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या बेहद कम रही। इससे चिंता की बात यह है कि अगर छात्र-छात्राओं ने पांच अगस्त तक दाखिला नहीं लिया, तो उनका सत्र बेकार हो सकता है। डीआईओएस सरदार सिंह ने प्रधानाचार्यों से छात्र-छात्राओं को दाखिला कराने के लिए प्रेरित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed