फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student threatened for marriage, drama of suicide on railway line

Pratapgarh News: शिष्या को शादी के लिए धमकाया रेलवे लाइन पर खुदकुशी का ड्रामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student threatened for marriage, drama of suicide on railway line
कोचिंग में पढ़ाने वाला एक शिक्षक 10वीं में पढ़ने वाली अपनी शिष्या से एकतरफा प्यार कर बैठा। उससे शादी की जिद पर उतर आया। न मानने पर रेलवे लाइन पहुंचकर खुदकुशी का ड्रामा करने लगा। यहीं से अपनी नौटंकी और शिष्या का वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को परिजनों ने पकड़ कर उसे जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी हिरासत में है। फतनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग संस्थान में रानीगंज इलाके की छात्रा पढ़ने जाती थी। घर वालों का आरोप है कि कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा से मोबाइल पर बातचीत करने के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। कुछ दिनों से छात्रा ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी।
विज्ञापन

गत दिनों स्कूल जाते समय आरोपी ने उसे रास्ते में रोककर शादी के लिए धमकाया। कहा कि बात नहीं करेगी तो वह अपनी जान दे देगा। उसका वीडियो वायरल कर देगा।
छात्रा ने परिवार को घटना की जानकारी दी। घर वाले उलाहना देने गए तो उसने फिर खुदकुशी की बात कह धमकाने लगा। शनिवार को रेलवे लाइन पर खड़े होकर आरोपी शिक्षक ने वीडियो बनाया। इसमें छात्रा के बातचीत बंद करने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को छात्रा के घर वालों ने आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद वीडियो बनाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रानीगंज थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि न्यायालय में पीड़ित छात्रा के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed