{"_id":"6591d54bc27b8baaef0fd1f4","slug":"student-got-justice-shohada-arrested-in-encounter-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-10068-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छात्रा को मिला न्याय, मुठभेड़ में शोहदा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छात्रा को मिला न्याय, मुठभेड़ में शोहदा गिरफ्तार
Mon, 01 Jan 2024 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रा को पीटकर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी संजय गौतम को पुलिस ने 84 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया जा रहा है।
वृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे घर से साइकिल चलाकर कोचिंग के लिए निकली छात्रा के साथ रानीगंज कस्बा के पास उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। शोहदों से जूझने में वह घायल हो गई थी।
रविवार की दोपहर संदिग्ध युवक की फोटो लेकर पुलिस छात्रा के पास पहुंची तो उसने पहचान लिया। इसके बाद सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने स्वॉट टीम, एसओजी और रानीगंज थाना पुलिस के साथ युवक की तलाश में घटनास्थल संडौरा समेत आसपास के इलाकों के घरों में दबिश देना शुरू किया।
विज्ञापन
इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि जिस युवक की पहचान छात्रा ने की है, उस हुलिए का युवक घटनास्थल के पास है। जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस फोर्स को देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में स्वॉट टीम और रानीगंज पुलिस ने फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस की गोली आरोपी के बाएं पैर के घुटने के नीचे जा लगी। घायल आरोपी के गिरते ही पुलिस ने दबोच लिया।
आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि सोमवार को एक्सरे होने के बाद पता चल सकेगा कि गोली पैर में फंसी है या निकल गई है। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मेडिकल कॉलेज में आरोपी से पूछताछ की।
पहचान छिपाने के लिए हुआ क्लीन सेव
शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने आरोपी युवक का हुलिया बताया था। छात्रा के अनुसार आरोपी युवक की हल्की दाढ़ी होने के साथ लंबा चेहरा और सिर पर छोटे बाल थे। हुलिया पता चलने पर पुलिस ने स्केच बनवाने की तैयारी की थी। इसकी भनक लगते ही आरोपी चेहरे से दाढ़ी गायब कर क्लीन सेव हो गया।
दो बच्चों का पिता है आरोपी संजय गौतम
घटनास्थल संडौरा के पास पुराने ईंट भट्ठे के पास रहने वाला संजय गौतम दो बच्चों का पिता है। उसके पिता भाईलाल किसान है। आरोपी संजय आंवला तोड़ने के साथ मजदूरी का काम करता है। तीन बच्चों के बीच इकलौता भाई संजय के कृत्य से परिजनों ने भी नाराजगी जताई है।
पहले भी दुष्कर्म जैसे कृत्य कर चुका है आरोपी
सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शौच करने के लिए घटनास्थल वाले रास्ते पर जाया करता था। बृहस्पतिवार को एकांत में छात्रा को पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके पहले भी वह इस तरह का कार्य करता था लेकिन लोक लाज की डर से कोई पुलिस से शिकायत नहीं करता था। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी घर घटनास्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर है।
घटना के बाद से ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी। मुल्जिम की पहचान छात्रा से कराई जा रही थी और संदिग्धता के आधार पर लगातार धरपकड़ की जा रही थी। रविवार की शाम को टीम की मेहनत रंग लाई और पुलिस आरोपी तक पहुंच गई, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की गई है।
- सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक।