फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student dies due to falling into electric wire

बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से छात्रा की मौत

Thu, 29 Aug 2019 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Student dies due to falling into electric wire
जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकान्त क पुरवा अमरौना में जाम लगाये लोगों को समझाते एसडीएम विनीत उपा? - फोटो : PRATAPGARH
बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने जेठवारा-मोहनगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने का वादा किया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के अमरौना श्रीकांत का पुरवा निवासी सतीश तिवारी की बेटी गुड़िया (10) प्राइमरी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। गुरुवार की सुबह वह अपने घर से पड़ोसी संतोष ओझा के घर दूध देने जा रही थी। रास्ते में राजनारायण तिवारी के घर के करीब बिजली का तार टूटकर गिरा था। बिजली की आपूर्ति चल रही थी। इससे अनजान गुड़िया का पैर तार पर पड़ गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब गुड़िया घर नहीं लौटी तो उसकी मां कुसुम परेशान होकर उसे खोजने निकली। राजनारायण के खेत के करीब गुड़िया बिजली के तार में फंसी थी। यह देख वह रोने लगी।
विज्ञापन

खबर पाकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोगों ने आपूर्ति बाधित करवाने के बाद गुड़िया को तार के जंजाल से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख परिजन बिलखने लगे। आक्रोशित लोग गुड़िया का शव लेकर जेठवारा-मोहनगंज राजमार्ग पर पहुंचे। मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर जेठवारा थानाध्यक्ष पहुंचे। उनके समझाने का ग्रामीणों पर कोई असर नहीं पड़ा। जाम के चलते वाहनों का आवागमन ठप रहा। वाहनों को पहले ही रोक लिया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद एसडीएम लालगंज मौके पर पहुंचे। परिजनों संग ग्रामीणों ने मांग रखी कि मृतक बालिका के परिजनों की मदद की जाए। बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो। एसडीएम लालगंज विनीत उपाध्याय ने परिवार की माली हालत को देखते हुए आवास, सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। जिसके बाद पुलिस व अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाई की दुलारी थी गुड़िया, माली हालत है खराब
जेठवारा के अमरौना श्रीकांत का पुरवा निवासी सतीश तिवारी की बेटी गुड़िया अपने भाई हैप्पी तिवारी की दुलारी थी। पांच बहन व एक भाई की परवरिश कुसुम किसी तरह करती थी। गाय का दूध बेचकर घर का खर्च चलाया करती थी। गुड़िया का भाई हैप्पी बहन व भाई में सबसे बड़ा है। इसके बाद बहन आंचल, सोनम, साक्षी व सबसे छोटी बेबी है।
जेई व लाइनमैन के फोन न उठाने पर फूटा ग्रामीणों का आक्रोश
अमरौना श्रीकांत का पुरवा में बिजली के टूटे तार में करंट की चपेट में आने से गुड़िया की मौत को देखते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विद्युत उपकेंद्र के जेई व लाइनमैन का करीब दस मिनट तक फोन लगाया। चूंकि गुड़िया का शरीर तार में फंस गया था। लोगों की काल न तो जेई रिसीव कर रहे थे और न ही लाइनमैन। जिसके चलते उसे बचाने की कवायद में विलंब होता गया।

कुछ लोगों को उपकेंद्र भेजकर लाइन बंद कराई गई। इसके बाद लोग तार से गुड़िया को अलग कर सके। बिजली विभाग के जेई व लाइनमैन के फोन न उठाने से लोगों में गुस्सा था। लोग जेई व लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि कई दिनों से जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली विभाग के जेई व लाइनमैन से कहा जा रहा था लेकिन विद्युत विभाग द्वारा लगातार लापरवाही बरती गई।

जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकान्त क पुरवा अमरौना में जाम लगाने को सड़क पर बैठी महिलाएं।

जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकान्त क पुरवा अमरौना में जाम लगाने को सड़क पर बैठी महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकान्त क पुरवा अमरौना में करंट से छात्रा की मौत पर जेठवारा प्रतापगढ़ ?

जेठवारा थाना क्षेत्र के श्रीकान्त क पुरवा अमरौना में करंट से छात्रा की मौत पर जेठवारा प्रतापगढ़ ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed