फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student dies due to collision with uncontrolled car on highway, two including sister seriously injured

Pratapgarh News: हाईवे पर बेकाबू कार की टक्कर से छात्रा की मौत, बहन समेत दो गंभीर

Sat, 16 Dec 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 16 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to collision with uncontrolled car on highway, two including sister seriously injured
घायल आशीष सरोज।
लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर मानिकपुर के देशराज इनारा के पास शुक्रवार सुबह बेकाबू कार की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन व बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों का प्रयागराज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मानिकपुर के जाखामई निवासी राम बहादुर यादव की बेटी क्षमा यादव (15) अपनी छोटी बहन अंतिमा यादव (10) के साथ शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे घर से तिवारीपुर जन सेवा केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने गई थीं। कार्ड बनवाने के बाद जन सेवा संचालक आशीष दोनों बहनों को अपनी बाइक से उनके घर तक पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

देशराज का इनारा पुलिस बूथ के पास पहुंचा प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीन सवार सहित बाइक समेत बगल खाई में गिर गई। कार भी अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों व आशीष को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां तीनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां जाते समय घायल क्षमा यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलने पर परिजन रोने-बिलखने लगे। जबकि आशीष व अंतिमा का उपचार एसआरएन में चल रहा है। इधर पुलिस ने गड्ढे में गिरी कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। लोगों का आरोप है कि कार सवार रसूखदार चार लोगों को पुलिस ने मौके से भगा दिया। मृतक क्षमा यादव तिवारीपुर स्थित आदर्श बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। पांच बहनों में वह तीसरे नंबर की थी। अभी केवल एक बड़ी बहन की शादी हुई है। पिता मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

घायल आशीष सरोज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed