फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Struggle for power: Opposition cornered on inflation and unemployment, ruling party leaders responded boldly

सत्ता का संग्राम : महंगाई और बेरोजगारी पर विपक्ष ने घेरा, सत्ता पक्ष के नेताओं ने बेबाकी से दिया जवाब

Fri, 03 May 2024 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 06:58 PM IST
सार

विपक्ष के नेता ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी के नेता ही लडकियों का शोषण कर रहे हैं। भाजपा सरकार में जो देगा चंदा वही पाएगा धंधा, नहीं तो मिलेगा ईडी, सीबीआई का डंडा की नीति पर काम हो रहा है। 

विज्ञापन
Struggle for power: Opposition cornered on inflation and unemployment, ruling party leaders responded boldly
प्रतापगढ़ में अमर उजाला सत्ता का संग्राम के तहत राजनीतिक दलों के साथ चर्चा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनता और नेताओं का मूड़ जानने के लिए भ्रमण पर निकला अमर उजाला सत्ता का संग्राम का रथ शुक्रवार को प्रतापगढ़ पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में युवाओं से संवाद के बाद शाम को राजनीतिक दलों से बहस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विपक्ष ने सत्ता पक्ष के निवर्तमान सांसद पर कोई कार्य न करने और केंद्र सरकार पर जुमलेबाजी करने का आरोप लगाया तो सत्ता पक्ष ने शौचालय, पुल, हाईवे और योजनाओं का गुणगान किया।

विज्ञापन






विज्ञापन






भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव के समय अयोध्या और राम का नाम लेना कोई गुनाह नहीं है। राम हमारे रोम-रोम में निवास करते हैं। मोदी सरकार में देश विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गई है और अब तीसरी बार सरकार बनने पर तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगी। देश में गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, इलाज की मुफ्त व्यस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के नेता ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी के नेता ही लडकियों का शोषण कर रहे हैं। भाजपा सरकार में जो देगा चंदा वही पाएगा धंधा, नहीं तो मिलेगा ईडी, सीबीआई का डंडा की नीति पर काम हो रहा है।  चुनाव में भाजपा के मुद्दे गायब हो गए हैं। इनको गिनाने के लिए कुछ नहीं बचा है। चुनाव में मुसलमान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मंगलसूत्र मुद्दा बन गया है। यदि आपने काम किया है तो उसको जनता के बीच क्यों नहीं बता रहे हैं। 

कहा कि प्रतापगढ़ के सांसद ने पिछले पांच सालों में क्या किया है और ढाई साल तक विधायक रहे इसमें उन्होंने क्या किया। इसे यहां की जनता के सामने रखना चाहिए। सांसद एक भी सड़क भी नहीं बनवा सके हैं। उनके घर के पीछे की सड़क भी आज तक जर्जर है। गड्ढा युक्त सड़क जिले की पहचान बन गई है। शहर के भंगवाचुंकी से चिलबिला तक की सड़क इतनी खराब है और इतना जाम लगता है कि लोग दमा के मरीज हो जा रहे हैं। यहां के लिए पास हुआ पुल विधायक और सांसद की लड़ाई में नहीं बना और पैसा वापस हो गया। चौक-घंटागर से दिलीपपुर रोड क्रासिंग पर दो घंटे तक जाम रोज लगता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed