{"_id":"a6598fd6e9207309211e12b89d0385e8","slug":"streets-and-roads-have-breathed-freely-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियां और सड़कों ने ली खुलकर सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियां और सड़कों ने ली खुलकर सांस
ब्यूरो/ अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। पंजाबी मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ व्यापारी पुलिस प्रशासन पर पिटाई और बाइक तोड़ने का आरोप लगाते हुए दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालांकि एसडीएम सदर ने सभी को दो टूक जवाब दिया मार्केट के भीतर किसी भी सूरत में बाइकें नही जाएंगी।
लोगों को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी के आदेश पर सोमवार को प्रशासन ने पंजाबी मार्केट को टारगेट पर रखा। करीब दस बजे श्रीराम तिराहे के साथ शेखजी मसजिद के करीब यातायात प्रभारी रवींद्र यादव ने बैरीकेडिंग कर बाइक, रिक्शा, ठेला का आवागमन बंद करा दिया।
इन स्थानों के बीच दुकानों के बाहर खड़ी बाइकों को भी हटाने के लिए सिपाहियों ने कई बार आवाज लगाई लेकिन कुछ लोगों ने दुकानों के सामने खड़ी बाइकें नहीं हटाई। इसके बाद यातायात विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में बाइकों के साथ ही नालियों के बाहर तक किया गया अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। जया ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाले रोहित निवासी अजगरा ने विरोध किया तो उसका साथ दूसरे दुकानदार भी देने लगे। इससे दुकानदारों और यातायात टीम के बीच नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि विवाद करने वाले रोहित को सिपाहियों ने पीट दिया। इसके बाद गुरुजीत सिंह के कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक की बाबत पूछताछ करने लगे तो फिर कुछ लोग हंगामा करने लगे। आरोप है कि पुलिस वालों ने बाइक तोड़ दी।
विज्ञापन
शोएब जाफरी की भी दुकान पर विरोध करने वालों की पुलिस ने पिटाई कर दी। इससे नाराज व्यापारी दुकानें बंद कर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। जानकारी होने पर एसडीएम सदर जेपी मिश्रा पहुंचे। व्यापारियों की बात सुनने के बाद एसडीएम ने दोटूक जवाब दिया कि बाइकें किसी भी सूरत में प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं घुसने दी जाएंगी। दुकानों के बाहर खड़ी होने वाली बाइकों से ही जाम की समस्या पैदा होती है। इस बीच व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमर केसरवानी, जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छाबड़ा, महामंत्री राजेंद्र केसरवानी समेत अन्य व्यापारी नेता पहुंचे और मामले की जानकारी के बाद साथियों को शांत कराकर दुकानें खुलवाईं।
चौक घंटाघर पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के सहयोग से हटवाया गया। यह देख दूसरे दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे। करीब आधे घंटे में चौक का एरिया काफी चौड़ा नजर आने लगा।
जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार को यातायात विभाग की टीम काफी अलर्ट रही। चौक- कचहरी मार्ग को वनवे कर दिया गया था। चौक की ओर से केवल बाइक और रिक्शा ही आने दिए जा रहे थे। चार पहिया वाहनों के घुसने पर रोक लगा दी गई। राजापाल चौराहे से भारी वाहन घुसने नहीं दिए जा रहे थे और केवल चारपहिया वाहन ही प्रवेश पा रहे थे।
शहर के दुकानदार अपने वाहन दुकान के बाहर खड़ा कर काम में लग जाते हैं। पंजाबी मार्केट में सोमवार को प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद दुकानदारों के सामने पार्किंग की समस्या आ गई। कई दुकानदार तो अपनी बाइकें जिला व महिला अस्पताल में खड़ी कर आए। ग्राहकों के सामने भी पार्किंग की समस्या पैदा हो गई है।
चौक घंटाघर पर मुस्तैद आरक्षी और होमगार्ड से कुछ लोगों ने उलझने की कोशिश भी की लेकिन वे किसी भी सूरत में लोगों को नियम को पालन कराने के लिए पसीना बहाते रहे। इस दौरान पंजाबी मार्केट व चौक के करीब यातायात व्यवस्था में मुस्तैद सिपाहियों से लोगों की तकरार होती रही।
पंजाबी मार्केट में कुछ लोग अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे थे। उन लोगों को प्रशासन की मंशा से अवगत करा दिया गया। किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
जेपी मिश्रा, एसडीएम सदर