फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Stopped to take the dead body from the road

रास्ते से शव ले जाने से रोका, दौड़ाकर पीटा

Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Stopped to take the dead body from the road
marpeet
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में अंतिम संस्कार के लिए वृद्घा का शव ले जा रहे लोगों को बस्ती के लोगों ने रोक दिया। विवाद बढ़ने पर लोगों को दौड़ाकर पीटा। परिवार व गांव के लोग शव को रास्ते में छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया। तब जाकर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा सके।
जगदीशपुर निवासी विजय शंकर पाल की मां छब्बी देवी (85) का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। परिवार के लोग ग्रामीणों व रिश्तेदारों के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर घर से निकले।
विज्ञापन

दलित बस्ती से गुजरने के दौरान महिलाओं व पुरुषों से शव ले जाने से रोक दिया। जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बस्ती की महिलाओं व पुरुषों ने लाठी डंडे से लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। लोगों को दौड़ाकर पीटा। लोग जान बचाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर में दोनों बस्ती के लोग आमने सामने हो गए। इस बीच सूचना मिलने पर फतनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग निकले। मारपीट में कंचन पाल (18) पुत्री विजयशंकर पाल समेत कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पूछताछ के बाद नेहा पत्नी बृजेश कुमार को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की मौजूदगी में विजयशंकर परिजनों के साथ मां का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जा सका। जबकि वह सार्वजनिक रास्ता है। दलित बस्ती के लोगों का कहना था कि जब शादी विवाह में पाल बस्ती के लोग इस रास्ते से बारात नहीं ले जाते तो शव को क्यों ले जा रहे हैं। लाश भी उस रास्ते से नहीं जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed