{"_id":"5b19669c4f1c1bf76e8b6d49","slug":"stf-catch-the-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के आरोपी ठेकेदार को एसटीएफ ने दबोचा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के आरोपी ठेकेदार को एसटीएफ ने दबोचा!
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलनिगम की पानी की टंकी निर्माण में 15 लाख घोटाले के आरोपी ठेकेदार को डीजीपी की गठित स्पेशल टास्क फोर्स ने सीतापुर से दबोच लिया। ठेकेदार की तलाश में क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ को लगाया गया था। हालांकि गिरफ्तारी की बाबत पुलिस अफसर मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं।
सदर विकासखंड के पूरे रायजू में कई साल पहले बनने वाली पानी की टंकी के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने जांच की थी। आरोप सत्य मिलने पर एक्सईएन ओमवीर सिंह ने रिटायर्ड एक्सईएन राजेश खरे, एई, जेई व ठेकेदार देशराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। 21 लाख के गबन का आरोप सामने आया था। पुलिस ने पूर्व एक्सईएन राजेश खरे के साथ एई व जेई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ठेकेदार घर से फरार चल रहा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी। ठेकेदार की तलाश में प्रदेश के डीजीपी ने स्पेशल टीम फोर्स की टीम को लगाया था। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को एसटीएफ ने फरार चल रहे ठेकेदार देशराज को धर दबोचा। इस बात की जानकारी मिलने पर यहां से विवेचक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर उसे लेने के लिए रवाना कर दिए गए। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश सिंह ने कहा कि ठेकेदार के गिरफ्तारी की खबर सुनने में आ रही है। पता कर रहे हैं।