फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State University Examination started at 15 centers

15 केंद्रों पर शुरू हुई राज्य विवि की परीक्षा 

Thu, 16 May 2019 12:36 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
State University Examination started at 15 centers
52 परीक्षार्थियों ने एमडीपीजी केंद्र पर छोड़ी परीक्षा - फोटो : pratapgarh
 प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबद्ध महाविद्यालयों में बुधवार से प्रोफेशनल कोर्सेज व परास्नातक की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षार्थियों की भीड़ सुबह ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गई। छात्राओं को परीक्षा दिलाने के लिए अभिभावक परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र के बाहर शिक्षकों ने प्रवेश पत्र और जांच पड़ताल के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया।
विज्ञापन


परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न हुईं। पहली पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक बीएड, बीपीएड, बीएससी एजी और दूसरी पाली में 2 से 5 बजे तक एमए संस्कृत, उर्दू, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय ने जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 78 कालेजों के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


एमडीपीजी के प्राचार्य डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। एमडीपीजी परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में 1097 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 31 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 965 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 21 ने परीक्षा छोड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस न होने से बढ़ी मुसीबत 
जिले के 15 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर हर दिन करीब 2 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। केंद्राध्यक्षों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने की मांग की, लेकिन इसके बावजूद बुधवार को पुलिस उदासीन बनी रही। एमडीपीजी परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात न होने के कारण परीक्षा समाप्त होने के बाद भीषण जाम लग गया।

जिससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद वाहन के इंतजार में खड़ी छात्राओं पर मनचले फब्तियां कसते रहे। लेकिन रोकने के लिए पुलिस मौजूद नहीं रही। वहीं पीबीपीजी कालेज में पुलिस की मौजूदगी न होने से चोरों ने छात्रों के मोबाइल और कागजात पार कर दिए। 

एमडीपीजी में प्रवेश फार्म का वितरण शुरू
प्रतापगढ़। एमडीपीजी कालेज में बीए, बीएससी व बीकाम प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश फार्म का वितरण बुधवार को शुरू हो गया। प्रवेश फार्म वितरण के लिए कालेज परिसर में अलग से काउंटर बनाया गया है।


परीक्षा फार्म सुबह 8 से 11 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। जनसूचनाधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि  महाविद्यालय में उपलब्ध सीटों के सापेक्ष आवेदन अधिक प्राप्त होने पर अभ्यर्थियों का दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed