फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   State's infamy from incidents like Unnao: Keshav

उन्नाव जैसी घटनाओं से प्रदेश की बदनामी : केशव

Sun, 08 Dec 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
State's infamy from incidents like Unnao: Keshav
रानीगंज के बाराही महोत्सव में बोलते मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : PRATAPGARH
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि उन्नाव जैसी घटनाओं के चलते प्रदेश की बदनामी हुई है। विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है। लोगों में नैतिक शिक्षा और संस्कार की गिरावट के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं। दिल्ली का निर्भया कांड हो, हैदराबाद की घटना हो या फिर उन्नाव की घटना, इन्हें रोकना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। सरकार और समाज के सहयोग से ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

रानीगंज इलाके के मां वाराही धाम में आयोजित वाराही महोत्सव का उद्घाटन करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि प्रदेश की की कानून व्यवस्था सुधरी है। गुंडे-माफिया जेल में हैं, लेकिन उन्नाव जैसी कुछ घटनाएं ऐसी हैं जिनसे प्रदेश की बदनामी हुई है। विपक्ष के लोग इन्हें तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर राजनैतिक स्वार्थ से ऊपर उठने की जरूरत है। तभी इन्हें रोका जा सकता है। उन्नाव कांड के सभी आरोपी पकड़े गए हैं। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले हम हर महिला के अंदर मां, बेटी, बहन देखते थे। आखिर वह संस्कार कहां गए। हमें इस बारे में सोचना होगा। अपने परिवार, अपनी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना होगा। मां, बहन, दादी, चाची का जो सम्मान पहले होता था, उसमें गिरावट आई है। हमें इस पर विचार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला होगा तो पुलिस फूल की माला नहीं पहनाएगी
वाराही महोत्सव का उद्घाटन करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हैदराबाद में पशु डाक्टर से हैवानियत के चारों आरोपियों के एनकाउंटर के सवाल पर कहा कि पुलिस पर हमला होगा वह किसी को फूल-माला नहीं पहनाएगी। उत्तर प्रदेश में भी पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी पुलिस को कितनी छूट दी गई है, यह आप भी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed