{"_id":"650087637d1124720d06d055","slug":"stalled-post-office-work-restored-after-cbi-raid-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-219323-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीबीआई की छापेमारी के बाद ठप डाकघर का कामकाज बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीबीआई की छापेमारी के बाद ठप डाकघर का कामकाज बहाल
Tue, 12 Sep 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Sep 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
लालगंज। सीबीआई की छापेमारी के बाद बंद हुआ डाकघर का कामकाज छठे दिन सामान्य होने से ग्राहकों ने राहत की सांस ली है। लालगंज स्थित डाकघर के एजेंट रामचंद्र त्रिपाठी की शिकायत पर छह सितंबर को तैनात सहायक उप डाकपाल निशांत पांडेय को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई ने छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद विभाग ने डाकघर में सहायक उप डाकपाल शीतला प्रसाद मिश्र समेत नए कर्मचारियों की तैनाती की है। मंगलवार को लेनदेन समेत सभी सुविधाओं का संचालन प्रारंभ हो गया। सहायक उप डाकपाल ने बताया कि डाकघर में कामकाज शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन