फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   staff is getting the payment without work at home

कर्मचारी तीन साल से घर बैठे ले रहे वेतन

Thu, 19 Mar 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
staff is getting the payment without work at home
भूमि संरक्षण इकाई आईडब्ल्यूएमपी में विकास कार्य कराने के लिए तीन साल से चवन्नी का बजट नहीं आ रहा है। इससे विभाग में तैनात अधिकारी और कर्मचारी घर बैठे वेतन ले रहे हैं। सिंचाई विभाग में विलय करने का आदेश तीन साल पहले जारी हुआ, मगर शीर्ष अफसरों की लापरवाही के चलते अभी तक विभाग का मर्ज नहीं होने से अधिकारी और कर्मचारी हाजिरी लगाकर राजनीति के दल-दल में फंसे नेताओं पर कटाक्ष करने में पूरा दिन व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग की शाखा भूमि संरक्षण इकाई आईडब्ल्यूएमपी और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का विलय सिंचाई विभाग में करने का आदेश तीन साल पहले जारी हुआ था। यह आदेश जारी होने के बाद शासन ने विकास कार्य के लिए बजट देना बंद कर दिया। विभागीय अधिकारियों ने अधूरे कार्यो को पूर्ण करने के लिए जो धनराशि मांगी गई थी, उसे मिलते ही कार्य पूर्ण कराकर कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं, कि उन्हें नई जिम्मेदारी कब मिलेगी। मगर यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि तीन साल का वक्त गुजर गया, मगर अभी तक कोई आदेश नहीं आया। विभाग को बजट नहीं मिलने से 14 कर्मचारियों वाला विभाग इस समय संज्ञा शून्य बना हुआ है। हां, इतना जरूर है कि कर्मचारियों के खाते में प्रतिमाह वेतन पहुंच रहा है। विभाग में कोई काम नहीं होने और विभागीय अधिकारी के कार्यालय नहीं आने से कर्मचारी भी मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

महोबा जिले के भूमि संरक्षण अधिकारी को जिले का अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है। जनवरी माह में जिले का प्रभार लेने के बाद वह कभी भी कार्यालय नहीं आए। कर्मचारियों के वेतन बिल पर दस्तखत बनाने के लिए लिपिक को महोबा बुला लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि संरक्षण अधिकारी आईडब्ल्यूएमपी का कार्यालय स्टेशन के निकट ऐसी गली में हैं, जिसे अफसर भी जल्दी नहीं खोज पाएंगे। दरअसल, यह खेल कर्मचारियों का है, विकास भवन के निकट कार्यालय होने पर अफसरों के औचक निरीक्षण का भय रहता है। मगर इस कार्यालय का औचक निरीक्षण करने कभी कोई अफसर नहीं पहुंचा।

विभाग के कर्मचारी इस समय संशय में हैं, तीन साल से विभाग को विकास के लिए एक कौड़ी नहीं मिली है। सिंचाई विभाग में विलय करने का आदेश जारी हुआ, मगर हम लोग न इधर में हैं और न उधर में । अधिकारी इतनी दूर रहता है कि हम लोग अपना दर्द नहीं सुना पाते हैं।
आरएन वर्मा, अवर अभियंता, भूमि संरक्षण इकाई, आईडब्ल्यूएमपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed