{"_id":"6866cc1b04d53161740e3581","slug":"stadium-trainees-defeated-green-by-seven-runs-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-142828-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: स्टेडियम ट्रेनीज ने ग्रीन को सात रनों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: स्टेडियम ट्रेनीज ने ग्रीन को सात रनों से दी शिकस्त
विज्ञापन
खेल निदेशालय एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शहर स्थित स्टेडियम में हो रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को स्टेडियम ट्रेनीज और स्टेडियम ग्रीन के बीच मुकाबला खेला गया। स्टेडियम ग्रीन की टीम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
स्टेडियम ट्रेनीज ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों नौ विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से उत्कर्ष पाल ने 45 और दीप ने 13 रनों की पारी खेली। स्टेडियम ग्रीन के अशफाक ने तीन और विनीत ने दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ग्रीन की टीम 20 ओवर में 124 बनाकर ऑल आउट हो गई। आवान ने 40 और विनीत ने 21 बनाए। स्टेडियम ट्रेनीज के कान्हा ने दो और उत्कर्ष ने एक विकेट चटकाए। स्टेडियम ट्रेनीज के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए ग्रीन को निर्धारित लक्ष्य से सात रन पहले ही रोक दिया।
विज्ञापन
विजेता टीम के उत्कर्ष पाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हॉकी प्रशिक्षक शंकर बी तोलमती रहे। मुकाबले के दौरान जिला खेल अधिकारी पूनमलता राज, उप जिला खेल अधिकारी रंजीत यादव, दुर्गेश तिवारी, सचिन शुक्ला, विक्रम प्रताप सिंह, शोभनाथ यादव व आदित्य शुक्ला रहे।