{"_id":"65ca659834ce6079a4090bb1","slug":"stabbing-in-protest-against-teasing-three-serious-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-112213-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: छेड़खानी के विरोध में चाकूबाजी, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: छेड़खानी के विरोध में चाकूबाजी, तीन गंभीर
Tue, 13 Feb 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में चाकूबाजी, तीन गंभीर
- पट्टी कोतवाली के गड़ौरीकला स्थित ईंट- भट्ठे की घटना, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
उड़ैयाडीह। पट्टी कोतवाली के गड़ौरीकला स्थित ईंट- भट्ठे पर छेड़खानी के विरोध में रविवार की देर रात चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
गड़ौरीकला गांव में आरकेपी ईंट- भट्ठे का संचालन अनिल सिंह करते हैं। रविवार की देर रात भट्ठे पर युवती के साथ छेड़खानी को लेकर मजदूरों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। हमलावरों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी अशोक कुमार (32), श्रवण केवट (25) और कुंवर सिंह यादव (28) के गर्दन व पेट में चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। मारपीट करने वालों को किसी तरह शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पट्टी पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायलों को पट्टी सीएचसी भेजा गया। वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मजदूर विनोद, राहुल, अंकित और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया लिया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।