फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ssp's uturn on action

राजाभैया के विरोध पर एसपी का यूटर्न

Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
ssp's uturn on action
राजा भैय्या
प्रदेश के पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के विरोध पर पुलिस अधीक्षक देवरंजन ने यूटर्न ले लिया है। अब मुनादी में परिवारवालों के स्थान पर मददगारों पर शिकंजा कसने का ऐलान हो रहा है। अभी तक पुलिस बदमाशों के परिवारीजनों पर शिकंजा कसने की मुनादी गांव-गांव कर रही थी। 
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आईजी मोहित अग्रवाल के निर्देश पर एसपी देवरंजन वर्मा ने योजनाबद्ध तरीके से बदमाशों की धरपकड़ की मुहिम छेड़ रखी है। गांव-गांव में सिपाही मुनादी कर रहे थे कि यदि मुंगेर की पिस्टल और चोरी की बाइक के साथ कोई पकड़ा जाता है या किसी के घर पर मिलती है तो उनके परिवार के लोगों को भी जेल भेजा जाएगा। रानीगंज और नवाबगंज में पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए परिवार के लोगों पर शिकंजा कसा। पुलिस अधीक्षक की इस मुनादी के विरोध में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया ने आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि यदि प्रतापगढ़ के लिए अकेले यह नीति लागू की गई है तो वह मामले की शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगे। जरूरत पड़ी तो वह इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। जो दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार के लोगों का कोई दोष नहीं है तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों की जाएगी। राजाभैया के विरोध के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की ओर से दूसरा प्रारूप पुलिसकर्मियों को भेजा गया। जिसमें कहा गया है कि मुंगेर की पिस्टल व चोरी की बाइक के साथ पकड़ेे गए लोगों के मददगारों पर सख्त कार्रवाई होगी। अभी तक परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि मुनादी में संशोधन किया गया है। जो भी ऐसे लोगों की मदद करता मिलेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed