{"_id":"689e250a6285f8f2fd0ef3c5","slug":"sri-krishna-janmotsav-in-mangadh-tomorrow-three-and-a-half-lakh-devotees-expected-to-arrive-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-145684-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मनगढ़ में कल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मनगढ़ में कल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
विज्ञापन
सवार्थ सिद्धि योग में जन्माष्टमी पर्व जिलेभर में शनिवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी पर जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं, कुंडा के मनगढ़ धाम में जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। मंदिर प्रशासन ने जन्माष्टमी पर 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना जताई है। जिसके लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
मनगढ़ धाम में देश- विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार से ही श्रद्धालुओं का धाम में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ज्योतिषाचार्य विजय विवेकानंद ने बताया कि कृष्ण अष्टमी तिथि 15 अगस्त को 11.49 बजे शुरू होगी। तिथि का समापन 16 अगस्त को रात 09.34 बजे होगा।. उदया तिथि के कारण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। जन्माष्टमी पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:24 बजे से लेकर 05:07 बजे तक रहेगा।
मनगढ़ जाने के लिए खनवारी-संग्रामगढ़ मार्ग पर वाहन स्टेट बैंक चौराहा से आगे नहीं जाएंगे, उन्हें निर्धारित पार्किंग में खड़ा करना होगा। जबकि खनवारी से आने वाले बड़े वाहनों को मंदिर की तरफ से प्रवेश नहीं मिलेगा। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहनों को मंदिर से दो से सात किमी दूर पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
ऐसे होगा डायवर्जन
-लखनऊ, रायबरेली की तरफ से कुंडा को आने वाले समस्त बड़े वाहन कुंडा से कुंडा बाईपास हाेकर प्रयागराज जाएंगे।
- प्रयागराज, लालगोपालगंज की तरफ से कुंडा की तरफ आने वाले बड़े वाहन कुंडा बाईपास होते हुए लखनऊ जाएंगे।
- प्रतापगढ़ से कुंडा आने वाले बड़े वाहन जेठवारा, बाघराय, बिहार होते प्रयागराज जाएंगे।
-प्रतापगढ़ एवं जलेसरगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन हीरागंज, बिहार, होते हुए लालगोपालगंज, प्रयागराज जाएंगे।