फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Spray in the morning, sultry throughout the day

सुबह रिमझिम फुहार, दिनभर उमस ने किया बेहाल

Sat, 11 Jul 2020 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Spray in the morning, sultry throughout the day
शनिवार को सुबह रिमझिम बारिश हुई, मगर इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम साफ होने के बाद दिनभर लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। अधिक तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शहर से गांव तक गर्मी से हाहाकार मचा रहा।
विज्ञापन

करीब एक पखवारे से आसमान में बादलों का डेरा है। बारिश भी हो रही है, मगर गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है।
उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। शनिवार को सुबह आसमान में डेरा जमाए बादलों ने रिमझिम बारिश की। लोगों को लगा कि अब गर्मी से निजात मिल जाएगी। मगर थोड़ी ही देर बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। धूप भी खिल गई। इससे उमसभरी गर्मी में इजाफा हो गया। गर्मी से घर में रहना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, भगवाचुंगी, सदर बाजार, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर सहित इलाके शहर के प्रमुख बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही कैद रहे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखे व कूलर की हवा ले रहे थे, मगर लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी। तापमान उछलकर 34.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर शहर से लेकर गांव तक गर्मी से लोग बेहाल रहे। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि पश्चिमी हवाओं से तापमान बढ़ा है। बारिश के भी आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 24 मिमी हुई बारिश
आसमान में डेरा जमाए बादल प्रतिदिन बारिश कर रहे हैं। शुक्रवार को शहर में 17 मिमी बारिश हुई थी। जबकि शनिवार को 24 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि सुबह बारिश के बाद पश्चिमी हवाओं की सक्रियता से मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed