{"_id":"5acbaf224f1c1be26b8b4aa4","slug":"speed-will-extend-in-allahabad-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान होगा इलाहाबाद का सफर, बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान होगा इलाहाबाद का सफर, बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेलखंड पर ट्रेन का सफर आसान हो जाएगा। ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेललाइन का जल्द ही विद्युतीकरण होने जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने 50 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट दिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी भी थम जाएगी।
जिले से इलाहाबाद की दूरी मात्र 60 किमी है। सिंगल रेललाइन और डीजल इंजन होने के कारण ट्रेनों को प्रतापगढ़ से इलाहाबाद की दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक समय लग जाता है। इससे यात्री काफी परेशान होते हैं, लेकिन जल्द ही यह समस्या दूर होने वाली है। जल्द ही इस रेलखंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। सांसद हरिवंश सिंह की पहल पर रेलमंत्री ने प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेलखंड के विद्युतीकरण की मंजूरी दे दी।
रेल विभाग ने इसके लिए 50 करोड़ रुपये भी पास कर दिए हैं। फाफामऊ तक विद्युतीकरण पहले ही हो चुका है। फाफामऊ से प्रतापगढ़ के बीच ही विद्युतीकरण होना है। रेल विभाग का आदेश मिलने के बाद रेलवे के अफसर सर्वे करने के साथ ही नक्शा तैयार करने में जुट गए हैं। 2019 तक इस रेल मार्ग का विद्युतीकरण का कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन
रेललाइन की होगी मरम्मत
प्रतापगढ़-इलाहाबाद रेलमार्ग की हालत बेहद खराब है। वर्षों से पटरियां और स्लीपर बदले नहीं गए हैं। इसके चलते इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड भी काफी कम होती है। 35 से 40 की रफ्तार में ट्रेनें संचालित की जाती हैं। ऐसे में विद्युतीकरण के साथ रेललाइन की मरम्मत भी कराई जाएगी।
इलाहाबाद से प्रतापगढ़ के बीच रेल विद्युतीकरण के लिए आदेश आ गया है। बजट भी जारी कर दिया गया है। हालांकि अभी टेंडर नहीं निकाला गया है। 2019 तक विद्युतीकरण का काम पूरा करना है।
सचान, एडीएन।