फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Special inspection campaign will run in council schools

Pratapgarh News: परिषदीय स्कूलों में चलेगा विशेष निरीक्षण अभियान

Sun, 17 Sep 2023 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 17 Sep 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Special inspection campaign will run in council schools
योजनाओं के संचालन, मध्याह्न भोजन की स्थिति, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आदि का किया जाएगा निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। परिषदीय स्कूलों में पठन-पाठन में सुधार और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर समय-समय पर निरीक्षण किया जाता है, लेकिन अभी भी कई विद्यालयों की स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है। गुणवत्ता सुधारने के लिए जून से लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इससे मिली सफलता को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सभी जिलों के बीएसए को पत्र भेजकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विशेष अभियान 31 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत विद्यालयों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की प्रगति, योजनाओं के संचालन, मध्याह्न भोजन की स्थिति, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति आदि का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षित विद्यालयों की आख्या पर नियमित व अनिवार्य रूप से सूचना राज्य परियोजना कार्यालय के साथ ही मध्याह्न भोजन प्राधिकरण कार्यालय को भी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। विशेष अभियान चलाकर उसकी प्रगति सूचना संबंधित पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने का निर्देश भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed