{"_id":"659712ecbf7a11acdd059ddc","slug":"sp-said-bulldozers-went-to-the-house-of-those-who-gang-raped-a-bhu-student-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-10278-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सपाई बोले-बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के घर चले बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सपाई बोले-बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के घर चले बुलडोजर
Fri, 05 Jan 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कचहरी में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञा
सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
जिसमें बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वालों के घर चले बुलडोजर चलाने की मांग की गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ गई है।
हर दिन महिला उत्पीड़न, सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। वाराणसी में बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की।
घटना का विरोध करने वाली बीएचयू की छात्राओं के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने छात्राओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की है। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, अमित सिंह, उर्मिला यादव, मनराजी, कुसुम गौतम, हरीश शुक्ला मौजूद रहे।