Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SP MP SP Singh Patel Targets Dhirendra Shastri, Demands Halt to Proposed Katha in Pratapgarh

यूपी: 'वो पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं', अब प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

Tue, 10 Nov 2026 02:53 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Nov 2026 02:53 PM IST
सार

सपा सांसद ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयान देते है। वे पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाने काम करते है। सांसद का आरोप है कि उन्होंने धर्म को पैसा कमाने का धंधा बना रखा है।

विज्ञापन
SP MP SP Singh Patel Targets Dhirendra Shastri, Demands Halt to Proposed Katha in Pratapgarh
SP MP SP Singh Patel - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के प्रतापगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमंत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक घमासान तेज हो गया है। जनसत दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा बेंती में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय कार्यक्रम समाजवादी पार्टी ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी कथा रोकने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयान देते है। वे पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाने काम करते है। 
विज्ञापन


सांसद का आरोप है कि उन्होंने धर्म को पैसा कमाने का धंधा बना रखा है। कहा कि ऐसे विवादित और समाज में भ्रम फैलाने वाले लोगों से धार्मिक कथा का आयोजन कतई नहीं कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम, अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची
इससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भगवान कृष्ण और भगवान राम के पिता को लेकर कथित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके कहने पर ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं।

 

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा, “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया, अब भगवान राम के पिता के बारे में अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।” उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के सभी कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। साथ ही पोस्ट के अंत में लिखा, “अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।”

बता दें कि कुंडा के बेंती स्थित परेड ग्राउंड पर 17 से 19 नवंबर तक भव्य हनुमंत कथा का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed