फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Soraon's leader became the champion of the prize wrestling competition of Shringverpurdham

Pratapgarh News: सोरांव के रहबर बने शृंग्वेरपुरधाम की इनामी दंगल के चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Soraon's leader became the champion of the prize wrestling competition of Shringverpurdham
श्रृंग्वेरपुर में आयोजित इनामी दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती की जोड़ी मिलवाते अति​थि एवं आय
शृंग्वेरपुरधाम में आयोजित विराट इनामी दंगल में कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार सोरांव के पहलवान रहबर ने चैंपियन का खिताब जीता। दिल्ली के पहलवान विकास उप विजेता रहे। विजेता को 5051 रुपये के साथ शील्ड प्रदान किया गया। दंगल में सबसे बड़ा आकर्षण महिला पहलवान बनारस की दीक्षा और कौशाम्बी की निशा की जोड़ी रही। जिसमें बनारस की दीक्षा ने जीत दर्ज की। वहीं, दंगल में करीब बीस जोड़ी पहलवानों में कुश्ती की कला में जोर आजमाइश की। आयोजन कमेटी ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सपा प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल ने कहा कि गांवों में आयोजित होने वाले दंगल ही कुश्ती की कला को जीवंत बनाए रखे हैं। सपा नेता ने इसके लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया। आयोजन में पूर्व मंत्री अंसार अहमद, सपा नेता संगम लाल मौर्य, आदिल हमजा, श्रीमती जया पाल, धर्मेंद्र यादव, शिक्षक नेता यासिर रजा फारूकी आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान राम चंद्र यादव, राम नरेश पहलवान, गोलू पाल, अभिषेक, फुरकान, मो कय्यूम, मो अख्तर, कमलेश पहलवान, साहिल, मुकुट, महर्षि, विकास आदि प्रमुख भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed