फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sons are ahead in high school, daughters are ahead in intermediate

Pratapgarh News: हाईस्कूल में बेटे आगे, इंटर में बेटियों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sons are ahead in high school, daughters are ahead in intermediate
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में टॉप टेन की सूची में बेटे आगे रहे और इंटर में बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 48,188 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी, जिसमें से 43,957 सफल हुए। 91.22 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर में 53,830 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें से 44,310 पास हुए। परीक्षा परिणाम 82.13 फीसदी रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोपहर करीब 12.30 बजे परिणाम जारी किया। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में 37 मेधावियों में से 26 छात्र और 11 छात्राएं हैं। इंटर की टॉप टेन में 17 में से 12 स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाया।
विज्ञापन

परिणाम जारी होने से पहले ही विद्यालयों में परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी रही। घोषणा होते ही बच्चे खुशी से चहक उठे। एक-दूसरे को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। शिक्षकों ने सफल परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर के बच्चों ने ज्यादा बेहतर किया
प्रतापगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में कुछ कमी आई तो इंटर का परीक्षा परिणाम 2022 के बाद सबसे बेहतर रहा है। हाईस्कूल में 24,928 छात्राएं व 27,348 छात्र शामिल सफल हुए हैं। इंटर में 28,872 छात्र व 26,659 छात्राएं सफल हुई हैं। इस बार प्रयागराज मंडल में प्रतापगढ़ का तीसरा स्थान रहा। जबकि प्रदेश में जिले का 39वां स्थान रहा।
चार वर्षों का परीक्षा परिणाम एक नजर में
वर्ष -- हाईस्कूल -- इंटर
2022 - 84.55-84.82
2023 - 78.05-78.05
2024- 91.24 -81.33
2025-91.22- 82.13
( परीक्षा परिणाम प्रतिशत में )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed