फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son performed last rites of mother in presence of police

पुलिस की मौजूदगी में बेटे ने किया मां का अंतिम संस्कार

Sun, 03 Oct 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Son performed last rites of mother in presence of police
हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर कछार में मृतक महिला के शव को दफनाते परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पुलिस की मौजूदगी में मृतक महिला के बेटे ने मृतक मां का अंतिम संस्कार किया। रविवार को वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर आया तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कछार में उसके शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी संवारा देवी (70) पत्नी स्व. अमरपाल शुक्रवार रात घर में अकेली थी। उसकी बहू मंजुला खेत की रखवाली करने गई थी। उसका बेटा शंकरलाल बेंगलूरू में रहकर काम करता है। रात में संवारा देवी के पास कुछ लोग आए और संवारा देवी की हत्या कर दी। उसके बाल नोचे गए थे और पूरे कमरे में संघर्ष के निशान थे। सुबह जब उसकी बहू मंजुला घर लौटी तो संवारा देवी चारपाई के पास पड़ी थी। वहां एक लाठी भी पड़ी मिली।
विज्ञापन

बहू ने शोर मचाया तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर हथिगवां सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। उधर, घर पहुंचे उसके बेटे शंकर ने कछार में मां के शव को दफन किया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस ने तीन और लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। घटना की वजह शराब विक्रय के दौरान हुए विवाद को ही माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व सीने पर गंभीर चोटों से मौत की बात सामने आई है। उसके सिर के बाल भी नोच लिए गए थे और सीने पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed