{"_id":"68ad39737d8fe7a1980dfc4a","slug":"son-killed-his-father-midnight-in-pratapgarh-up-news-in-hindi-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गहरी नींद में सो रहा था बाप... आधी रात में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गहरी नींद में सो रहा था बाप... आधी रात में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काट डाला
Tue, 26 Aug 2025 10:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Aug 2025 10:17 AM IST
सार
प्रतापगढ़ में कलयुगी बेटे ने सोते पिता पर फावड़े से हमला कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
pratapgarh murder
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रतापगढ़ जिले में हत्या से सनसनी फैल गई। एक युवक ने अपने बाप को मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, कुंडा के हथिगवां थाना इलाके के बटौआ परसीपुर गांव में सोमवार देर रात बेटे ने अपने ही पिता की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा (50) अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे उनका छोटा बेटा सिद्धार्थ मिश्रा किसी बात पर उनसे नाराज होकर गुस्से में आ गया।
विज्ञापन
उसने सोते समय पिता पर फावड़े से वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल विनोद को पुलिस की मदद से चार बजे सीएचसी कुंडा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।