{"_id":"64651a1aa334fa2aea02b616","slug":"son-blew-himself-up-with-fathers-license-gun-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-133208-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को उड़ाया
Wed, 17 May 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 17 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने खुद को उड़ाया
परिजन के अनुसार तनाव से गुजर रहा था
संवाद न्यूज एजेंसी
किशुनगंज। कंधई थाना क्षेत्र के मंगरौरा बाजार निवासी युवक सचिन सरोज ने बुधवार दोपहर पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने छानबीन के बाद बंदूक और शव को कब्जे में ले लिया। मंगरौरा बाजार निवासी मेवालाल शराब कारोबारी अखिलेश सिंह के मुनीम थे। इन दिनों घर पर रहते हैं। उनके तीन बेटों में सचिन दूसरे नंबर का था। वह कोटा में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। दो साल पहले वापस आ गया और यहां से उसने बीएड किया। परिजनों के अनुसार काफी दिनों से वह तनाव में था।
बुधवार को वह अपने कमरे में ही था। अचानक कमरे से फायर की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो सबकी आंखें फटी रह गईं। उसने पिता की दोनाली बंदूक गले पर रखकर खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसके चेहरे के चीथड़े उड़ गए थे। कंधई थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि युवक कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। घटना की तफ्तीश की जा रही है।