{"_id":"64593afba4ce5e402e04f4e8","slug":"soldier-injured-in-bike-collision-dies-pratapgarh-news-c-3-1-124789-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से घायल सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से घायल सैनिक की मौत
Mon, 08 May 2023 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 08 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल सैनिक की मौत
वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था ससुराल, घर में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
कोहंडौर। ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए सैनिक को रविवार देर रात को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सैनिक की इलाज के दौरान प्रयागराज सैनिक अस्पताल में मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर निवासी रामजी गुप्ता (40) रविवार को अपनी चचेरी साली की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल कोहड़ौर के सरायरजई आया था। देर रात लघुशंका से लौटते समय बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे रामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। परिजन घायल सैनिक को लेकर मेडिकल कॉलेज गए। उसकी हालत गंभीर देख सोमवार की सुबह परिजन प्रयागराज स्थित सैनिक अस्पताल ले गए। जहां शाम को उसकी सांसें थम गईं। यह खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक जवान की तैनाती मौजूदा समय में उड़ीसा के गोपालपुर में थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अवकाश लेकर घर आया था। मृतक सैनिक की बेटी रिया, रितिका व एक बेटा ऋषभ है। बच्चे व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।