{"_id":"64bff03179dd1954f50d6684","slug":"solar-power-plants-will-be-set-up-in-16-government-inter-colleges-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-2106-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 16 राजकीय इंटर कॉलेजों में लगेंगे सोलर पावर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 16 राजकीय इंटर कॉलेजों में लगेंगे सोलर पावर प्लांट
Tue, 25 Jul 2023 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
इंटर काॅलेजों की पढ़ाई होगी हाईटेक, बिजली के बिल से मिली मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 16 राजकीय इंटर कॉलेजों में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। सोलर प्लांट लगने से न सिर्फ कॉलेजों को बिजली बिल देने के झंझट से छुटकारा मिलेगा बल्कि प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराने के लिए बिजली का इंतजार नहीं करना होगा। पावर प्लांट लगाने से कॉलेजों को हर वक्त बिजली मिलेगी।
कॉलेजों की छत पर पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। पूरबगांव, शीतलमऊ, कुंडा, बरहदा, मधुपुर, कांपारामपुर के जीआईसी और शहर के जीजीआईसी को योजना में शामिल किया गया है। यहां सोलर पावर प्लांट लगाने की जिम्मेदारी यूपी नेडा को दी गई है। नेडा ने ऐस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा है।
-- --
16 राजकीय इंटर कॉलेजों में पांच किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट लगाए जाने हैं। शासन की हरी झंड़ी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। - मो. साहिब सिद्दीकी, डीसी, नेडा