फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Soil strength is being affected due to use of chemical fertilizers and pesticides.

Pratapgarh News: रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक के प्रयोग से मृदा शक्ति हो रही प्रभावित

Wed, 08 Nov 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Soil strength is being affected due to use of chemical fertilizers and pesticides.
कृषि रक्षा इकाई परिसर में बुधवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों को खेती में लागत कम करने, प्राकृतिक संसाधनों से खेती करने, कीटनाशक और रासायनिक उर्वरकों के सीमित इस्तेमाल की जानकारी दी गई। साथ ही समय-समय पर खेत की मिट्टी की जांच कराने का भी सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने कहा, किसान प्राकृतिक उपलब्धता से खेती में नए प्रयोग करें। आज जिस तरह खेतों में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक का प्रयोग हो रहा है उससे मृदा की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। उन्होंने फसलों में उर्वरक के बजाए जैविक खाद प्रयोग किए जाने व वैज्ञानिक पद्धति से खेती पर बल दिया। कहा, खेतों की मिट्टी की समय-समय पर जांच होती रहनी चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी कैलाश सिंह ने किसानों को बीजों पर मिलने वाली छूट, किसान फसल बीमा, किसान सम्मान निधि समेत योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक नीरज सोनी, प्राविधिक सहायक कुमार गौरव, आकाश सिंह, राजकुमार सिंह, प्रियंका सिंह, एटीएम अभिषेक ओझा, राजकुमार आदि ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बीटीएम इम्तियाज अहमद अंसारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में किसानों के लिए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस मौके पर भूमि परीक्षण प्रयोगशाला से अश्विनी सिंह, सूर्य कुमार, धीरज कुमार, किसान देवराज तिवारी, पूर्व प्रधान रामराज पटेल, मायापति तिवारी, शेखर तिवारी, श्रीकांत, केदारनाथ यादव, राम सरन, राम सूरत, हरीलाल, भारत लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed