फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   snake cut the man three times

तीन बार सांप ने डसा, फिर भी जीवित!

Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
snake cut the man three times
रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।
कंधई थाना के खूझी कला गांव की एक महिला गांव में चर्चा का विष्‍ाय बनी हुई है। परिवारवालों का दावा है कि उसे एक ही सांप ने सात दिन में तीन बार डसा। इसके बाद भी महिला पर कोई असर नहीं पड़ा। सांप ने इसके पहले उसके सास, ससुर व देवर को डसा था। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई।
विज्ञापन


कंधई थाना के खूझी कला गांव निवासी मीनू (25) पत्नी प्रमोद के  घर के बगल बांस की कोठ है। इस कोठ में एक सांप रहता है। परिवारवालों की मानें तो वह सात दिन के अंदर मीनू को तीन बार काट चुका है। गुरुवार को उसने फिर उसे डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद जब घर पहुंची तो शुक्रवार की भोर में उसे फिर से काट लिया। इससे मीनू की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद उसे लेकर घर चले गए। परिजनों की मानी जाए तो सबसे पहले सांप ने माह भर पहले मीनू के ससुर विजय कुमार को काटा था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया। इसके बाद उसी सांप ने कुछ दिनों बाद विजय की पत्नी सीमा को काट लिया। समय से अस्पताल न पहुंचने के कारण सीमा की मौत हो गई। दो दिन बाद ही विजय के भतीजे विनोद को काट लिया। सप्ताह भर नहीं बीता कि सांप ने मीनू को अपना निशाना बना लिया। लगातार सांप के काटने से मीनू सहम जरूर गई है। छोटे-छोटे बच्चों को सांप से बचाने के लिए घर से हटाकर रिश्तेदारी भेज दिए हैं।
विज्ञापन


उधर, अलग अलग घटनाओं में शुक्रवार को अंतू के काशीपुर निवासी सुमित्रा (45) पत्नी रामसेवक, मवैया कला निवासी संतोष (45), नगर कोतवाली के सगरा निवासी लालती (45) पत्नी ओमप्रकाश व कोहड़ौर थाना के सरैया निवासी परी (12) पुत्री रघुनाथ को भी सांप ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed