फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   smuggling

पकड़ी गई सवा करोड़ की शराब

Tue, 28 Jun 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
smuggling
अपराध्‍ा
हरियाणा से तस्करी कर बेचने के लिए अंतू लाई जा रही करीब सवा करोड़ की शराब से लदी एक ट्रक लालगंज में पकड़ी गई। एसटीएफ व लालगंज पुिलस को संयुक्त रूप से यह कामयाबी मिली। पुलिस के मुताबिक अंतू इलाके का एक कारोबारी इस धंधे में शामिल है। उसी के भट्ठे पर शराब उतार कर आसपास के जिले में सप्लाई की जाती थी। हाइवे पर करीब घंटेभर चली पुलिस की कार्रवाई में चालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर लालगंज पुलिस को एसटीएफ इलाहाबाद ने सूचना दी कि अवैध शराब से लदी एक ट्रक लखनऊ-वाराणसी-हाइवे पर रायबरेली से शहर की ओर जा रही है। जानकारी मिलते ही सीओ वीआर प्रेमी व प्रभारी कोतवाल अमित कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखने के बाद शराब से लदे ट्रक के चालक ने स्पीड बढ़ा दी। हाइवे पर एसटीएफ के दरोगा अजय सिंह, अतुल सिंह, श्रीनिवास समेत कोतवाल प्रभारी अमित कुमार पांडेय व चौकी प्रभारी रानीगंज योगेश तिवारी, हरिनंदन ओझा अलग अलग वाहनों से पीछे लगे थे। ट्रक को दूसरी ओर लालगंज के इंदिरा चौक  पर रोकेने के लिए एसआई आशुतोष कुमार त्रिपाठी खड़े थे। उन्होंने ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक  पुलिस गाड़ी की तरफ स्पीड बढ़ाते हुए शहर की ओर भागने लगा। दरोगा ने टायर पर फायर भी किया, लेकिन बेखौफ चालक ने ट्रक नहीं रोका। चालक  ने सगरा पेट्रोल पंप से ट्रक वापस लालगंज की ओर मोड़ दी। लालगंज कस्बे में भी पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ कर ट्रक आगे निकल गया। इसकी जानकारी होने पर लालगंज पुलिस व एसटीएफ ने रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी के सामने ट्रक रोकने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगाें की मदद से सड़क पर वाहनों को खड़ा कर दिया गया। एसआई आशुतोष के साथ स्थानीय लोगाें ने भी ट्रक का पीछा जारी रखा। कई बार चालक ने दरोगा को कुचलने चलने का प्रयास किया। रानीगंज में एसटीएफ और पुलिस के साथ भारी भीड़ देखने पर भी चालक ने ट्रक निकालने के चक्कर में नाले पर चढ़ा दिया, लेकिन पहिया फंसने से ट्रक आखिरकार रुक गया। इसके बाद लोगाें ने भाग रहे चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। चालक बलबीर सिंह समेत तीन को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। ट्रक को यहां लाकर तलाशी ली गई तो करीब बारह सौ पेटी हरियाणा की शराब बरामद हुई। इसकी कीमत एक करोड़ पच्चीस लाख बताई जा रही है। चालक ने बताया कि शराब अंतू इलाके में जा रही थी। आरोपियों को पूछताछ के बाद हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट आदि धाराओं के केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। देर शाम एसपी माधव प्रसाद वर्मा व एएसपी पश्चिमी नीरज पांडेय लालगंज पहुंचे और हकीकत खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed