फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six miscreants arrested for robbing eight and a half lakh from cashier

कैशियर से सवा आठ लाख लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार

Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six miscreants arrested for robbing eight and a half lakh from cashier
नगर कोतवाली के सई नदी पुल के समीप शराब कंपनी के कैशियर से लूट करने में गिरफ्तार बदमाश। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े चिलबिला सई नदी पुल के करीब शराब कंपनी के कैशियर से हुई सवा आठ लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई बाइक व 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। बदमाशों का सरगना बाकी रुपये लेकर मुंबई भाग गया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के महुली में पोंटी चड्ढा ग्रुप की शराब कंपनी का गोदाम है। गोदाम का कैशियर 20 अक्तूबर की दोपहर बाइक की डिग्गी में सवा आठ लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। उसके साथ गार्ड सूर्य नारायण भी था। चिलबिला सई पुल के करीब छह बदमाश रुपये समेत बाइक लूटकर भाग निकले थे। पुलिस अधीक्षक सपताल अंतिल ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लूट में फरार में चल रहे छह बदमाशों को शुक्रवार की रात स्वॉट, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस कादीपुर पुल के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन

उनके पास से लूट के 55400 रुपये व दो बाइक बरामद की। एक बाइक कैशियर की थी। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सरोज निवासी नेवादा थाना महराजगंज जौनपुर, सिराज अली उर्फ छोटू निवासी भदौना थाना कंधई, शनि खरवार निवासी गौरीकला थाना बक्सा जौनपुर, सौरभ यादव निवासी गौराखुर्द थाना महराजगंज जौनपुर, दिनेश वर्मा निवासी शीतलागंज थाना कंधई व जीतेंद्र सरोज निवासी नीमा ढकवा थाना आसपुर देवसरा शामिल हैं। इनका सरगना गुंजेश निवासी तेजी बाजार जौनपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह घटना के बाद अपने पांच साथियों को दस-दस हजार और एक साथी के बैंक खाते में 15 हजार रुपये भेजकर मुंबई भाग निकला। लूट की साजिश सिराज उर्फ छोटू ने रची थी। वह पूर्व में दुकानों पर शराब की पेटियां वाहनों पर लादकर पहुंचाया करता था। उसे शराब की बिक्री के रुपये ले जाने की भी जानकारी थी। पुलिस ने पकड़े गए राहुल सरोज, सिराज उर्फ छोटू, शनि खरवार, सौरभ यादव, दिनेश वर्मा व जीतेंद्र सरोज को जेल भेज दिया।

कई अन्य घटनाओं में भी रहे शामिल
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बदमाशों के पास से बरामद एक बाइक सदहा से लूटी गई थी। 11 अप्रैल को भरतीपुर में शराब व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए थे। 29 सितंबर को ढिढुई से एक शराब व्यवसायी से उसका मोबाइल फोन लूटा था। करैला बाजार से भी शराब कारोबारी का मोबाइल लूटने की घटना में सभी शामिल थे। सरगना गुंजेश के ऊपर प्रयागराज, जौनपुर व प्रतापगढ़ में ही करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed