{"_id":"6ade3fcd90b568690a0c34ad","slug":"the-dream-of-bringing-water-to-every-home-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1050-180851-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर-घर पानी पहुंचाने का ख्वाब, छह साल में पाइपलाइन भी न बिछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर-घर पानी पहुंचाने का ख्वाब, छह साल में पाइपलाइन भी न बिछी
विज्ञापन
नगरपालिका के शुकुलपुर में शोपीस बनी पानी की टंकी। संवाद
10 हजार की आबादी वाले दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड में 65 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2020 में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाने और टंकी बनाने का काम शुरू हुआ। हर घर नल से जल पहुंचने का ख्वाब बीते छह साल से अधूरा है। 15 किमी क्षेत्र में बिछने वाली पाइपलाइन नौ किमी के बाद नहीं बिछ सकी।
बीते चार वर्ष से पाइपलाइन बिछाने का काम ठप है। लोगों को पानी के लिए हैंडपंप या सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ता है। सुबह बिजली गुल होने पर पानी की किल्लत होती है। लोगों को बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है।
मीराभवन चौराहे के पास दहिलामऊ दक्षिणी वार्ड में 25 लाख रुपये से पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ। इसी दौरान पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए अलग से 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वर्ष 2022 में पानी की टंकी बनकर तैयार हुई।
विज्ञापन
जल निगम की टीम ने ट्रायल किया तो पानी भरते ही लीकेज की समस्या हो गई। इसके बाद पाइपलाइन बिछाने का काम भी रोक दिया गया। अब जगह- जगह पाइपलाइन अधूरी पड़ी है। कई जगहों पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। कुछ जगहों पर पाइप गायब हो गए। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कार्य नहीं शुरू हो सका।
-- --
आंकड़े एक नजर में
- 15 किमी प्रस्तावित है पाइपलाइन बिछाने का कार्य।
- नौ किमी पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद कार्य ठप।
- वार्ड में हैं 25 हैंडपंप।
बोले लोग वार्ड में पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। पानी की टंकी लापरवाही की भेंट चढ़ गई। कई बार शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
- बृजेश कुमार पांडेय
-- --
पाइपलाइन का कार्य रुका हुआ है। हैंडपंप व सबमर्सिबल से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। पता नहीं कब टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हाेगी। - हरिशंकर शुक्ला
-- --
पानी की टंकी में लीकेज है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी अधूरा पड़ा है। जन सुनवाई में भी कई बार यह मुद्दा उठाया गया है।
- तुषार दत्त मिश्रा, सभासद दहिलामऊ दक्षिणी
वर्जन-
लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। टेस्टिंग कराकर जो भी खामियां होंगी उन्हें दूर किया जाएगा। नवंबर के अंत तक पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। अधूरे पड़े कार्य के संबंध में ठेकेदारों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। - राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका