फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Six accused arrested in assault case

Pratapgarh News: मारपीट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in assault case
सरायअकिल कोतवाली के पिपरहटा गांव में बुधवार शाम आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि पिपरी के जवई गांव निवासी शिवकुमार पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि पिपरहटा गांव में उनका खेत और बगीचा है। बुधवार शाम युवक उनके बगीचे से आम तोड़ रहे थे। युवकों का विरोध उसके बेटे हिमांशु ने किया तो आरोपियों ने उसे पीट दिया। हिमांशु ने अपने घरवालों को फोन कर मारपीट की जानकारी दी तो उसे बचाने मां पूजा और चाचा अशोक पाठक मौके पर पहुंचे। उन्हें भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को मुकदमा में वांछित राम कैलाश, राजेश कुमार, आशीष कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्तों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed