फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Silt will be removed from 160 canals, drone will monitor

Pratapgarh News: 160 नहरों से निकाली जाएगी सिल्ट, ड्रोन करेगा निगरानी

Sun, 22 Oct 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 22 Oct 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Silt will be removed from 160 canals, drone will monitor
सिंचाई विभाग के तीन खंड क्षेत्र में स्थित 160 नहरों से जल्द ही सिल्ट निकालने का काम शुरु होगा। करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। काम की निगरानी ड्रोन के माध्यम से होगी। वीडियो क्लिप बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कुंडा, बिहार, बाबागंज, संग्रामगढ़, लालगंज, लक्ष्मणपुर, मानधाता, सांगीपुर सहित दस ब्लॉक में दो किलोमीटर लंबी कुल 160 नहरों से सिल्ट निकलवाने के लिए निविदा प्रकाशित की गई। ठेकेदारों को सलाह दी गई है कि 31 अक्तूबर तक कामकाज का बंधपत्र जमा कर दें। गेहूं की बोआई से पहले 25 नवंबर तक सभी नहरों की सफाई का लक्ष्य तय कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलग-अलग नहरों से सिल्ट सफाई के कामकाज का बजट करीब दो लाख रुपए के भीतर ही रखा गया है।
-----
वीडियो क्लिप व तस्वीर नहीं तो रुकेगा भुगतान
शिल्ट निकालते समय क्षेत्रीय जेई व कर्मचारियों को ड्रोन कैमरे से वीडियो क्लिप व मोबाइल से ली गई तस्वीर को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करने की बाध्यता रखी गई है। काम की गुणवत्ता के लिए ऐसा किया गया है। ऐसा न होने पर भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
62 काम के लिए एक फर्म...
क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं के दबाव में अफसरों ने पहले से काम करते आ रहे ठेकेदारों की फर्म को फिर से जिम्मा सौंपा है। कुंडा, बिहार, बाबागंज और लालगंज ब्लॉक में टेंडर मैनेज होने पर अफसरों ने मौन धारण किया है। सूत्रों का कहना है कि इन चार ब्लॉक के लगभग 62 काम के लिए एक ही फर्म की ओर से निविदा फार्म जमा किया गया। प्रभावशाली ठेकेदारों के दबाव में दूसरी फर्म को टेंडर फार्म ही नहीं जमा करने दिया गया।

---------
नहरों से सिल्ट निकलवाने के लिए फर्म को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नवंबर माह के दूसरे सप्ताह तक नहरों की सफाई कराने का लक्ष्य तय है। किसी नेता के दबाव में कामकाज तय करने में खेल करने का आरोप बेबुनियाद है।
- आरके सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed