फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Signed in the name of insurance, took loan on tractor and bullet

Pratapgarh News: बीमा कराने के नाम पर कराया हस्ताक्षर ले लिया ट्रैक्टर व बुलेट पर लोन

Wed, 14 Feb 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 14 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Signed in the name of insurance, took loan on tractor and bullet
बीमा कराने के नाम पर कैंसर पीड़ित से कराया हस्ताक्षर, लिया ट्रैक्टर व बुलेट पर लोन
विज्ञापन

- कैंसर पीड़ित की मौत के दो वर्ष बाद फाइनेंस कंपनी का नोटिस पहुंचने पर परिजनों को हुई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कैंसर पीड़ित व्यक्ति को जीवन बीमा का लालच देकर जालसाज ने लोन लेकर बुलेट व ट्रैक्टर अपने नाम खरीद लिया। उसकी मौत के दो वर्ष बाद फाइनेंस कंपनी की नोटिस मिलने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई।
नगर पंचायत हीरागंज के जगापुर वार्ड की रहने वाली पूजा पांडेय ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पति मनमोहन पांडेय कुछ साल पहले कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीच ऐंधा निवासी प्रशांत तिवारी उसके घर आया। बीमार पति से बीमा कराने की बात कही। उसके झांसे में आकर सभी ने हामी भर लिया। दो दिन बाद बीमा के कागज पर हस्ताक्षर करा ले गए। 31 मार्च 2022 में उसके पति की मौत हो गई। जालसाजी कर प्रशांत ने मनमोहन के नाम पर ट्रैक्टर व बुलेट का लोन कराया। दोनों वाहन खरीदने के बाद 22 मई पंजीकरण कराया। जबकि हस्ताक्षर कराने के बाद बीमा का कोई कागजात नहीं दिया। पिछले दिनों फाइनेंस कंपनी की नोटिस घर पहुंचने पर परिजनों को प्रशांत के करतूत की जानकारी हुई। महेशगंज थानाध्यक्ष श्रवण सिंह ने बताया कि आरोपी को बुलाया गया है। मामले की छानबीन के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के विवाद में महिला को पीटा
बीरापुर। फतनपुर थाना क्षेत्र के छानापार की रहने वाली निवासिनी मालती देवी का आरोप है कि मंगलवार दोपहर आबादी की जमीन पर देवरानी शैल कुमारी को काम करते समय पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटा। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर पीछे हटे। घायल शैलकुमारी को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed