फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Sick animals are not being treated and are dying

Pratapgarh News: बीमार पशुओं का नहीं हो रहा इलाज, तोड़ रहे दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sick animals are not being treated and are dying
रानीगंज के प्रेमधर पट्टी गौशाला में मरणासन्न गोवंश। सोशल मी​डिया
विकासखंड सांगीपुर के राकी गोशाला में गोवंश की दुर्दशा का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसका जवाब देने से अफसर कतराते नजर आए। अब मंगलवार को प्रेमधर पट्टी गोशाला में इलाज के अभाव में गोवंश दम तोड़ते नजर आए हैं। सर्दी में बचाव के इंतजाम भी नाकाफी दिखे। आजाद अधिकार सेना ने नाराजगी जताते हुए डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को आजाद अधिकारी सेना विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित प्रेमधर पट्टी गोशाला पहुंची। ठंड लगने के कारण दो गोवंश मरणासन्न अवस्था में मिले। चिकित्सक नियमित उपचार नहीं कर रहे हैं। गोवंश को दिए जाने वाले हरे चारे में कीड़े रेंगते मिले।
विज्ञापन

आलम यह है कि लापरवाही के चलते पंजीकृत 48 गोवंश में आठ दम तोड़ चुके हैं। गोवंशों की सुरक्षा के लिए थोड़ी बहुत पन्नी का घेराव करके जिम्मेदारों ने खानापूर्ति कर दी है। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष अंशु पांडेय ने बताया कि निरीक्षण में गोशाला में अव्यवस्था मिली। डीएम से शिकायत की जाएगी। इस मौके पर विनय पाल, रोहित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक वार्ड में भरा है पानी
गोशाला में बने सिक वार्ड में दम तोड़ रहे एक गोवंश को रखा गया है। ठंड के मौसम में सिक वार्ड के आसपास पानी भरा होने से गोवंश को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है। बीमार गोवंश को रखने के लिए पुआल तक नहीं बिछाया गया है। जमीन में बीमार गोवंश को छोड़ दिया गया है।
मॉनिटरिंग व्यवस्था फेल
विकास भवन परिसर में गोशालाओं की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस से जुड़ा सेल बनाया गया है ताकि अफसर मॉनिटरिंग कर सकें। कुछ दिन पहले डीएम शिव सहाय अवस्थी ने सेल का निरीक्षण कर कुछ गोशाला में अव्यवस्था पाई थी। सुधार के लिए सीवीओ को निर्देश दिया लेकिन उनका आदेश भी दरकिनार कर दिया गया।

बोले अफसर
गोशाला संचालन के लिए बीडीओ से लेकर पंचायत सचिव तक की जवाबदेही तय की गई है। प्रेमधर पट्टी गोशाला का निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दिव्या मिश्रा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed