फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   SIB raids grocery businessman's house, action lasted for six hours

Pratapgarh News: किराना व्यवसायी के घर एसआईबी का छापा, छह घंटे चली कार्रवाई

Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
SIB raids grocery businessman's house, action lasted for six hours
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी (विशेष अनुसंधान शाखा) के अफसरों ने शुक्रवार की सुबह शहर के एक किराना व्यवसायी घर और प्रतिष्ठान पर लाखों की कर चोरी की आशंका में छापा मारा। लखनऊ से आए पांच टीम सदस्यों ने करीब छह घंटे तक पड़ताल की। बिक्री और खरीद के तमाम अभिलेख सीज कर कब्जे में लेकर टीम सदस्य प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन




शहर के बाबागंज इलाके के किराना व्यवसायी के घर और प्रतिष्ठान पर एसआईबी के अफसरों ने छापा मारा, लेकिन स्थानीय अफसरों और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। एसआईबी अफसरों की पांच टीम दिन में करीब 11 बजे सीधे किराना व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। कारोबारी को अपना परिचय देते हुए सामान की खरीद और बिक्री के कागजात मांगे। पहले तो कारोबारी ने जानकारी और कागज देने में आना-कानी की, लेकिन जब अफसर स्वयं खोजबीन करने लगे, तो कारोबारी खुद कागज दिखाने लगे।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक करीब छह घंटे चली कार्रवाई की जानकारी पड़ोस के लोगों और व्यापारियों को भी नहीं हुई। अफसरों ने अपने वाहन काफी दूर खड़े करवाए और सामान्य तरीके से टहलते हुए कारोबारी के प्रतिष्ठान पहुंचे थे। माना जा रहा है अफसरों ने लाखों की कर चोरी की आशंका में छापा मारा, कागज और स्टॉक की जांच में उसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अफसर अपने साथ अभिलेख भी ले गए हैं। वाणिज्य कर उपायुक्त राम भवन ने बताया कि एसआईबी के छापा मारने की जानकारी हम लोगों को नहीं देते हैं। कर्रावाई हुई है तो रिपोर्ट जल्द मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed