{"_id":"5d964a588ebc3e93a230d1b5","slug":"shri-ram-married-the-sita-pratapgarh-news-ald256641484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईड्रोलिक सिस्टम से हुई भगवान राम और माता सीता की जयमाला, पुष्प वर्षा के साथ गूंजा जयजयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईड्रोलिक सिस्टम से हुई भगवान राम और माता सीता की जयमाला, पुष्प वर्षा के साथ गूंजा जयजयकार
Fri, 04 Oct 2019 12:52 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
राम बारात में शामिल श्रद्धालु
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में गुरुवार शाम अवध नगरी से जनकपुर के लिए निकली भगवान श्रीराम की बारात का दृश्य देखने लायक रहा। घोड़ा-हाथी व खूबसूरत रथों पर बैठे चारों भाइयों की झांकी देखते ही बन रही थी। मिथिला नगरी में वैदिक मंत्रों के बीच भगवान श्रीराम व मां जानकी का पूरे विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। भगवान श्रीराम व मां जानकी ने जैसे ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तो जय सियाराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा।
विज्ञापन
आसमान से देवताओं ने फूलों की बारिश की तो हैरतअंगेज आतिशबाजी से आसमान की सतरंगी छटा दिखी। गुरुवार को श्रीरामलीला समिति के कलाकारों ने भगवान श्रीराम व मां जानकी के विवाह का ऐतिहासिक झांकी मंचन कर हर किसी को सीता-राम की भक्ति में सराबोर कर दिया। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित घंटाघर चौराहे पर हाइड्रोलिक मंचन से बहुत ही आकर्षक तरीके से विवाहोत्सव हुआ।
विज्ञापन
मां जानकी व भगवान श्रीराम की झांकी देखने को हर कोई आतुर रहा। देर रात तक भक्ति और आस्था का विृहंगम नजारा बना रहा। शहर के गोपाल मंदिर में दोपहर दो बजे गाजे-बाजे, घोड़ा, हाथी व रथों के साथ भगवान श्रीराम की बारात सजकर तैयार हुई। श्रीरामलीला समिति के संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, अध्यक्ष श्यामशंकर सिंह, आचार्य ओमप्रकाश पांडेय, मंत्री विपिन गुप्ता, संयोजक दिनेश सिंह दिन्नू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों की आरती उतारी।
विज्ञापन
इसके बाद बारात मिथिलानगरी को रवाना हुई। चौक घंटाघर से स्टेशन होते हुए बारात लौटकर जेलरोड स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। यहां आरती पूजन के बाद बारात सीधे चिलबिला रवाना हुई। फूलों की बारिश के बीच जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण राममय बना हुआ था। भ्रमण करते हुए रात में नौ बजे बारात घंटाघर चौराहे पर पहुंची। यहां वैदिकमंत्रों के बीच भगवान श्रीराम व मां जानकी का विवाह हुआ।
इसके बाद चौक घंटाघर पर हाईड्रोलिक सिस्टम से जयमाल हुआ। जैसे ही भगवान राम व मां जानकी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, वैसे ही आतिशबाजी के साथ फूलों की बारिश शुरू हो गई। जय श्रीराम के जयकारे लगने लगे। इसके बाद सांसद संगमलाल गुप्ता, समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य, जयनारायण अग्रवाल, श्रीकिशोर अग्रवाल, अवश्वनी केसरवानी सहित पदाधिकारियों ने सीताराम की मनोहर झांकी की आरती उतारी। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। देर रात तक मंगलगीत गूंजते रहे।