फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Shri Ram is not only the king of Ayodhya but also a symbol of truth, religion and love: Rajan Maharaj

श्रीराम केवल अयोध्या के राजा नहीं बल्कि सत्य, धर्म और प्रेम के प्रतीक : राजन महराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram is not only the king of Ayodhya but also a symbol of truth, religion and love: Rajan Maharaj
विकास क्षेत्र के परानूपुर गांव में शनिवार को श्रीराम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक राजन महराज ने कथा के पहले दिन भगवान श्रीराम के जीवन आदर्श, मर्यादा और करुणा का रसपान कराया। जैसे ही उनका स्वर मंच से उठा, श्रद्धालुओं के हृदयों में भक्ति की लहर दौड़ गई और पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। बताया कि श्रीराम केवल अयोध्या के राजा नहीं बल्कि सत्य, धर्म और प्रेम का प्रतीक हैं। उनके शब्दों ने सभी के मन को छू लिया और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
विज्ञापन

कथावाचक राजन जी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस पुस्तक नहीं है। यह भगवान का वांग्मय अवतार है। आयोजक आनंद पांडेय व उनकी पत्नी दीपशिखा ने सपरिवार भगवान का पूजन-अर्चन कर आरती उतारी। राजन महराज ने कथा सुनने पहुंचे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. केएन ओझा, प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, चेयरमैन शिवकुमार त्रिपाठी, सुधाकर सिंह, आनंददेव पांडेय को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजय पांडेय, वैभव पांडेय, मनीष पांडेय, संजय जायसवाल, आनंद मिश्रा मौजूद रहे। सीओ अमरनाथ गुप्ता पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed