फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   shive devotee pray

हजारों श्रद्धालुआें ने बाबा धाम में किया जलाभिषेक

Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 सावन के तीसरे सोमवार पर स्थानीय बाबाधाम में हजारों श्रद्धालुआें ने जलाभिषेक किया। भोर होते ही कांवड़ियों व क्षेत्रीय लोगाें की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह हुई बारिश के बाद भी श्रद्धालुआें का उत्साह कम नहीं हुआ। भीगते हुए जल लेकर लोग कतार में लगे रहे। बोलबम पूरा इलाका गूंजता रहा। श्रद्धालुआें की सुविधा व मंदिर की सुरक्षा के लिए भारी भरकम फोर्स तैनात की गई थी। महिला पुलिस की अलग से तैनाती की गई थी। बाबाधाम में पिछले दो सोमवार पर भारी संख्या में कांवड़ियाें का हुजूम उमड़ा था। लेकिन नागपंचमी का त्योहार होने के चलते इस बार कांवड़ियों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। लेकिन, रायबरेली, अमेठी, इलाहाबाद आदि से आने वाले श्रद्धालुआें की भीड़ से बाबा धाम में चहल-पहल मची रही।
विज्ञापन


सावन के दौरान साल भर चलने वाले मेले में दर्शनार्थियों ने खूब खरीदारी की। मंदिर के समीप मेला परिक्षेत्र में दुकानों पर महिलाओं व बच्चों का मजमा लगा रहा। पुलिस ने भीड़ को संभालने के लिए लालगंज-सांगीपुर मार्ग के साथी बाबाधाम के दोनों प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। वाहनाें को यहां खड़ाकर परिसर में श्रद्धालु पैदल ही प्रवेश पा सके। सांगीपुर एसओ गया प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बाबाधाम में सावन के तीसरे सोमवार पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका है।
विज्ञापन


भगवान शिव का हुआ जलाभिषेक ः विहार (ब्यूरो)। स्थानीय बाजार में स्थित बिहारेश्वरनाथ धाम में भारी संख्या में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। इस शिवधाम पर सावन माह में एक बार ही जलाभिषेक होता है। इसके लिए भारी पुलिस पुलिस फोर्स लगती है। सोमवार को बिहार के लोग चित्रकूट से भारी संख्या में जल लेकर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इसमें विहिप व बालाजी संगठन के लोगों का सहयोग रहा। इस दौरान राजेश साहू, वीरेंद्र सिंह, संतोष मिश्र, संजीत सिंह, राजू केशरवानी, आरबी सिंह, श्यामू मिश्रा, कप्तान सिंह, मुन्ना मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलखरनाथ में हर-हर बम बम का उद्घोष
बेलखरनाथधाम (ब्यूरो)। सावन के तीसरे सोमवार को भारी भीड़ के कारण बेलखरनाथ शिवधाम की व्यवस्था चरमरा गई। बिजली पानी समेत अन्य सुविधा के अभाव में लोगों को भारी कठिनाई उठानी पड़ रही है। नागपंचमी के बाद आए तीसरे सोमवार को भीड़ में अचानक इजाफा हो गया। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से धाम पर रात में अंधेरा पसरा रहा। बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष रमानाथ सिंह ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को जलाभिषेक के लिए सई के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। धाम की ओर आने वाली सड़क की पटरी दूरसंचार ने खोद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed